आप किसी भी एग्री एक्सपर्ट से पूछ लीजिये जो फसल की धीमी बढ़वार कम फलन और पौधे के विकास में रूकावट से जूझ रहा हो वह ‘ प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स ‘ ( Plant Growth Regulators ) का जिक्र जरूर करेगा। पर क्या PGR ग्रोथ बढ़ाने के लिए होता है? या इसके पीछे कुछ और गहराई है? इस लेख में हम समझेंगे की वास्तव मे ये PGR क्या है कैसे काम करता है कब इसका उपयोग सबसे असरदार होता है और क्यों टाइटन एग्रीटेक जैसे ब्रांड्स इन्हें लगातार किसानों को सुझाते है।
आज के समय में केवल खाद या कीटनाशक से बहेतर पैदावार नहीं मिलती। पौधे की वृद्धि और गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष वर्ग के उत्पाद प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स (Plant Growth Regulators) बहुत प्रभावी साबित हो रहे है। ये न केवल फूल और फल बढ़ाने में सहायता करते है बल्कि पौधे की लम्बाई और फलो की गुणवत्ता और तनाव सहनशक्ति को भी सुधारते है। टाइटन एग्रीटेक के पास किसानो के लिए अलग-अलग आवश्यकताओं के अनुसार कई प्रभावी PGR प्रोडक्ट उपलब्ध है।
प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स (Plant Growth Regulators) क्या हैं?
प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर को हिंदी में ‘पौध वृद्धि नियामक’ कहा जाता है। ये विशेष जैविक या कृत्रिम यौगिक होते है। ये पौधों के अंदर प्राकृतिक रूप से बनने वाले हार्मोन की तरह कार्य करते हैं। इनका उपयोग मुख्यतः पौधों की लंबाई बढ़ाने, शाखा वृद्धि को प्रोत्साहित करने, फूल और फल की संख्या बढ़ाने, जड़ें मजबूत करने और फसल को पर्यावरणीय तनावों से बचाने के लिए किया जाता है।
प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स Plant Growth Regulators को पाँच मुख्य श्रेणियों में बांटा जाता है:
PGR मुख्य रूप से पांच प्रकार के हार्मोन पर आधारित होते हैं – ऑक्सिन (Auxins), जिब्बरेलिन (Gibberellins), साइटोकिनिन (Cytokinins), एब्सिसिक एसिड (Abscisic Acid), और एथिलीन (Ethylene)। प्रत्येक का अपना अलग कार्य होता है। जैसे ऑक्सिन जड़ों की वृद्धि को बढ़ाता है, जिब्बरेलिन पौधे की लंबाई और फूलों की संख्या बढ़ाता है, साइटोकिनिन कोशिका विभाजन में मदद करता है, जबकि एब्सिसिक एसिड पौधे को तनाव से बचाता है और एथिलीन फल पकने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स Plant Growth Regulators का कार्य पौधे की आंतरिक जैविक क्रियाओं में संतुलन बनाना होता है। जब किसी फसल में विकास रुक जाता है, पत्तियां पीली हो जाती हैं, फूल नहीं लगते या फल झड़ जाते हैं, तो यह संकेत होता है कि पौधों को बाहरी रूप से ग्रोथ रेगुलेटर की आवश्यकता है। PGR इन समस्याओं को दूर करके पौधों को न केवल स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि उनकी उपज क्षमता को भी बढ़ाते हैं।
हमारे प्रमुख प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स ( Plant Growth Regulators ) उत्पादों की जानकारी
PEP-STAR 23 (Paclobutrazol 23% SC) और PEP-STAR 40 (Paclobutrazol 40% SC)
यह एक सस्पेंशन कंसंट्रेट वाला फार्मूलेशन है। जिसका उपयोग अलग अलग फसलों में किया जा सकता है जैसे की आम, सेब, अमरुद, नीबू, आदि। यह पौधों में जिबरेलिन हार्मोन की क्रिया को रोकता है जिससे पौधों की अनावश्यक वृद्धि रुकती है और ऊर्जा फूलों और फलों की ओर लगती है। इसको उपयोग करने के लिए इसको फूल आने से पहले मिट्टी में ड्रेंचिंग के माध्यम से लगाएं।
मुख्य लाभ
- फूलों की संख्या में वृद्धि होती है
- फल का आकार और रंग बेहतर होता है
- फसल की गुणवत्ता और उपज बढ़ती है
- पौधा सूखे और स्ट्रेस को बेहतर झेलता है
PEP-GIBB 40 (Gibberellic Acid 40% WSG)
यह एक जल में घुलनशील ग्रैन्यूल्स वाला प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स ( Plant Growth Regulators ) फार्मूलेशन है जिसका उपयोग अलग अलग फसलों में किया जाता है जैसे अंगूर, गन्ना, चावल, कपास, सब्जियाँ आदि। यह कोशिकाओं की लंबाई और संख्या को बढ़ाता है, जिससे तनों और फलों की वृद्धि होती है।
इसके लाभ
अंगूर के गुच्छों की लंबाई बढ़ाता है
गन्ने और आलू में डॉर्मेंसी तोड़ता है
अंकुरण में तेजी लाता है
फल फटने की समस्या को कम करता है
MASTER BERRY (Forchlorfenuron – CPPU 0.1% Liquid)
यह एक साइटोकाइनीन के प्रकार का ग्रोथ रेगुलेटर है। इसको अंगूर, कीवी, सेब, स्ट्रॉबेरी जैसी फसलों में उपयोग किया जाता है। यह कोशिका विभाजन को बढ़ाता है जिससे फल का आकार, चिकनापन और गुणवत्ता में सुधार होता है।
इसके लाभ
फलों का आकार बड़ा करता है
फल की त्वचा को चिकना और चमकदार बनाता है
फल की उम्र बढ़ाता है
PEPPY-X (Ethephon 39% SL)
यह एक एथिलीन रिलीज करने वाला प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स ( Plant Growth Regulators ) है। इसको अनानास, कपास, केला, टमाटर आदि फसलों में प्रयोग किया जा सकता है। PEPPY-X पौधे में एथिलीन छोड़ता है जो फल पकाने, फूल लाने और पत्ते झाड़ने की प्रक्रिया को प्रेरित करता है।
इसके लाभ
फलों का एक समान पकने में मदद करता है।
अनानास में फूल लेन का काम करता है।
कपास में बॉल ओपनिंग में मदद करता है।
समय से कटाई करने में सहायक होता है।
TRIKOL-EC (Triacontanol)
यह एक प्राकृतिक बायोस्टिमुलेंट प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स ( Plant Growth Regulators ) है। इसको सभी प्रकार की फसलों जैसे अनाज, सब्जियाँ, फल में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रकाश संश्लेषण और एंजाइम गतिविधियों को बढ़ाता है जिससे पौधे की संपूर्ण सेहत और उत्पादन बढ़ता है।
इसके इस्तेमाल से
पौधों का हरापन और शक्ति में वृद्धि होती है।
फूल और फल बनने में मदद करता है।
तनाव सहनशक्ति बढ़ाता है।
अन्य उत्पादों के साथ मिश्रण योग्य है।
Yuppr (Alpha-Naphthyl Acetic Acid 4.5% SL)
यह एक सिंथेटिक ऑक्सिन है और इसका इस्तेमाल अंगूर, टमाटर, खट्टे फल, कपास आदि फसलों में किया जाता है। यह फूल और फलों के गिरने को रोकता है और जड़ों के विकास को प्रोत्साहित करता है।
इसके इस्तेमाल से
फूल और फलों का गिरना कम होता है
फल का आकार और गुणवत्ता में सुधार होता है
जड़ विकास को बढ़ावा मिलता है
पौधों की कलम/कटिंग में जड़ बनने में सहायक
निष्कर्ष
अगर आप अपनी फसल की पूरी क्षमता प्राप्त करना चाहते है तो केवल खाद और कीटनाशक काफी नहीं है। प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स ( Plant Growth Regulators ) को अपनी खेती में शामिल करना एक स्मार्ट समाधान है जो आपकी फसलों की वृद्धि को संतुलित करके फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं।