Fifty-O-5 (Chlorpyriphos 50% + Cypermethrin 5% EC) एक आधुनिक कीटनाशक

Chlorpyriphos 50% + Cypermethrin 5% EC

भारतीय खेती में कीटों की समस्या कोई नई बात नहीं है। जैसे ही फसल बढ़ना शुरू होती है, वैसे ही
तना छेदक, फल छेदक पत्ती खाने वाली इल्ली, दीमक और कटवर्म जैसे कीट नुकसान पहुँचाने
लगते हैं। कई बार किसान समय पर पहचान कर तो लेता है, लेकिन सही दवा के चुनाव में देरी हो
जाती है। नतीजा यह होता है कि पौधे कीट के प्रकोप में आ जाते हैं जिससे पैदावार पर सीधा असर
पड़ता है।

ऐसी परिस्थितियों में किसान को ऐसे कीटनाशक की जरूरत होती है जो तेज भी हो और भरोसेमंद
भी। Fifty-O-5 इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया एक प्रभावी संयोजन कीटनाशक है।
इसमें Chlorpyriphos और Cypermethrin का संतुलित मिश्रण होता है, जो खेत में मौजूद कई
प्रकार के हानिकारक कीटों पर एक साथ काम करता है।

Fifty-O-5 क्या है

Fifty-O-5 एक रासायनिक कीटनाशक है, जिसमें दो अलग-अलग कार्य प्रणाली वाले सक्रिय तत्व
शामिल हैं। Chlorpyriphos 50% एक ऐसा तत्व है जो कीट के नसों के तंत्र को प्रभावित करता है
और धीरे-धीरे उसकी गतिविधि को समाप्त कर देता है। वहीं Cypermethrin 5% एक तेज असर
करने वाला तत्व है, जो कीट के संपर्क में आते ही उसे कमजोर कर देता है।
EC फार्मूलेशन होने के कारण यह दवा पानी में आसानी से घुल जाती है और छिड़काव के समय
पौधों पर समान रूप से फैलती है।

Fifty-O-5 काम कैसे करता है

Fifty-O-5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दोहरी कार्य प्रणाली है, जब कोई कीट दवा के संपर्क में
आता है, तो Cypermethrin तुरंत असर दिखाता है और कीट की चलने-फिरने और खाने की
क्षमता कम हो जाती है।

इसके बाद Chlorpyriphos कीट के शरीर में प्रवेश कर उसकी नसों पर असर करता है, जिससे
उसका विकास रुक जाता है और कुछ समय में ही कीट मर जाता है।
इस वजह से यह दवा खुले में रहने वाले कीटों के साथ-साथ छिपकर नुकसान करने वाले कीटों पर
भी असरदार रहती है।

किन कीटों के लिए उपयोगी

Fifty-O-5 का उपयोग तना छेदक, पत्ती खाने वाली इल्ली, कटवर्म, दीमक और फल व फूल को
नुकसान पहुँचाने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। जहाँ खेत में एक से अधिक प्रकार
के कीट सक्रिय हों, वहाँ यह दवा विशेष रूप से उपयोगी साबित होती है।

Fifty-O-5 के फायदे

कीटों पर तेज और भरोसेमंद नियंत्रण, एक ही स्प्रे में कई कीटों पर असर, फसल को शुरुआती
नुकसान से बचाने में मदद करता है पौधों पर अच्छा फैलाव और चिपकाव, उपज और फसल की
गुणवत्ता की सुरक्षा।

उपयोग के लिए जरूरी सुझाव

हमेशा फसल और कीट के अनुसार सही मात्रा में ही छिड़काव करें, स्प्रे सुबह या शाम के समय करें,
जब धूप तेज न हो, तेज हवा में छिड़काव से बचें, छिड़काव करते समय दस्ताने और मास्क का
उपयोग करें। अन्य दवाओं के साथ मिलाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें |
निष्कर्ष

Fifty-O-5 किसानों के लिए एक लाभदायक कीटनाशक है, जो कीटों से होने वाले नुकसान को
समय रहते रोकता हैं। इसकी दोहरी कार्य प्रणाली इसे तेज और असरदार बनाती है। सही समय
और सही तरीके से उपयोग करने पर यह फसल की रक्षा करता है और पैदावार को सुरक्षित रखने में
मदद करता है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. Fifty-O-5 क्या है?

यह Chlorpyriphos 50% और Cypermethrin 5% EC पर आधारित एक संयोजन कीटनाशक है, जो कई हानिकारक कीटों को नियंत्रित करता है।

2. क्या Fifty-O-5 तुरंत असर दिखाता है?

हाँ, इसमें मौजूद Cypermethrin की वजह से इसका असर जल्दी दिखाई देता है।

3. किन फसलों में Fifty-O-5 का उपयोग किया जा सकता है?

माहू, जेसिड, सफेद मक्खी, थ्रिप्स, सुंडी, इल्ली और पत्ती मोड़क कीट पे इसका उपयोग किया जा सकता है । फसल के अनुसार मात्रा विशेषज्ञ की सलाह से तय करें।

4. क्या Fifty-O-5 दूसरी दवाओं के साथ मिलाया जा सकता है?

बिना जांच के मिश्रण न करें। पहले अनुकूलता की पुष्टि जरूरी है।