खेती हमारे देश की रीढ़ है। किसान दिन रात मेहनत करता है ताकि फसल अच्छी हो और मार्केट में दाम भी बढ़िया मिले। लेकिन खेती में सबसे बड़ी परेशानी आती है कीटों और रोगों की। अगर समय पर नियंत्रण ना किया जाए तो ये कीट पूरी फसल को बर्बाद कर देते हैं। यहीं पर काम आते हैं कीटनाशक (Insecticides)।
कीटनाशक (Insecticides) ऐसे रसायन या जैविक उत्पाद होते हैं जो फसल में लगने वाले कीटों को मारने या नियंत्रित करने का काम करते हैं। आज के समय में खेती में सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि किसान सही समय पर और सही कीटनाशक ( Insecticides) का प्रयोग करता है या नहीं।
कीटनाशक (Insecticides) क्यों जरूरी है
भारत में हर साल लाखों टन अनाज की बर्बादी कीटों के कारण होती है। कई बार किसान खाद और पानी की पूरी मेहनत कर लेता है, पर कीटों का हमला इतनी तेजी से होता है कि फसल कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है। Inesticides का प्रयोग करके किसान इन समस्याओं से बच सकता है। यह फसल को सुरक्षित रखने के साथ साथ उपज और क्वालिटी दोनों को सुधारने में मदद करता है।
किसान की नजर से Insecticides
किसान की सबसे बड़ी चिंता होती है कि मेहनत करने के बाद भी अगर कीटों ने फसल को नुकसान पहुंचा दिया तो पूरा साल खराब हो जाएगा। Inesticides उनके लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। आज के समय में हर किसान यही चाहता है कि उसका खेत सुरक्षित रहे और उसकी उपज मार्केट में सबसे अच्छी क्वालिटी की मानी जाए। हमारी कंपनी के आधुनिक Inesticides किसान को यही भरोसा देते हैं।
हमारी कंपनी के कीटनाशक (Insecticides)
हमारी कंपनी के पास आधुनिक और प्रभावी कीटनाशक (Insecticides) का एक बड़ा संग्रह है जो अलग अलग कीटों पर बेहतरीन असर दिखाते हैं।
| उत्पाद का नाम | तकनीकी नाम | मुख्य उपयोग |
| Aba-Pep | Abamectin 1.9% EC | पत्तियों में छिपे चूसक कीट जैसे थ्रिप्स और माइट्स पर असरदार |
| BEHTAR | Chlorpyriphos 20% EC | दीमक और चबाने वाले कीटों के लिए कारगर |
| CARTAP DON 50 | Cartap Hydrochloride 50% SP | धान में स्टेम बोरर और लीफ फोल्डर पर प्रभावी |
| CARTAP DON GR | Cartap Hydrochloride 4% GR | धान की फसल में स्टेम बोरर और लीफ फोल्डर पर प्रभावी |
| DIPPOT | Dinotefuran 15% + Pymetrozine 45% WG | चूसक कीट जैसे व्हाइटफ्लाई और ब्राउन प्लांट हॉपर पर प्रभावी |
| DYAFIN | Diafenthiuron 47.8% SC | सफेद मक्खी और माइट्स पर असरदार |
| DYZON 20 | Dinotefuran 20% SG | जेसिड्स, थ्रिप्स और व्हाइटफ्लाई नियंत्रण |
| EMA PEP-5 | Emamectin Benzoate 5% SG | फल छेदक और अन्य लार्वा पर कारगर |
Aba-Pep (Abamectin 1.9% EC)
Aba-Pep खासकर माइट्स और थ्रिप्स पर काम करता है। ये कीट पत्तियों को नुकसान पहुंचाकर फसल की ग्रोथ रोक देते हैं। Aba-Pep Insecticides की विशेषता है कि यह पत्तियों में जाकर लंबे समय तक प्रोटेक्शन देता है।
BEHTAR (Chlorpyriphos 20% EC)
BEHTAR मिट्टी और पत्तियों में छिपे कीटों पर तेज असर दिखाता है। यह दीमक और बोरर की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। किसान इसे धान और कपास जैसी फसलों में ज्यादा उपयोग करते हैं।
CARTAP DON 50 और CARTAP DON GR
Cartap आधारित यह दोनों उत्पाद खासकर धान की फसल के लिए बनाए गए हैं। CARTAP DON 50 पाउडर रूप में है और लीफ फोल्डर पर तेजी से असर करता है। CARTAP DON GR ग्रेन्यूल रूप में है जिसे सीधे खेत में डाला जाता है और यह जड़ों के पास जाकर स्टेम बोरर जैसे कीटों को खत्म करता है।
DIPPOT (Dinotefuran 15% + Pymetrozine 45% WG)
यह डबल एक्शन वाला Insecticide है। Dinotefuran तुरंत असर करता है और Pymetrozine लंबे समय तक फसल को बचाए रखता है। यह खासकर व्हाइटफ्लाई जैसी समस्या में बहुत उपयोगी है।
DYAFIN (Diafenthiuron 47.8% SC)
DYAFIN एक आधुनिक Insecticide है जो पत्तियों में जाकर काम करता है। यह व्हाइटफ्लाई और माइट्स जैसे कठिन कीटों को नियंत्रित करता है।
DYZON 20 (Dinotefuran 20% SG)
DYZON 20 Insecticide जल्दी घुलने वाला दाना है जो चूसक कीटों पर तुरंत असर करता है। इसे कपास, सब्जी और धान में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है।
EMA PEP-5 (Emamectin Benzoate 5% SG)
यह लार्वा नियंत्रण के लिए बेहद असरदार है। फल छेदक और सब्जी फसलों में लगने वाले कीटों को खत्म करने के लिए यह किसान की पहली पसंद है।
कीटनाशक (Insecticides) का सही उपयोग कैसे करें
- हमेशा फसल की समस्या देखकर सही उत्पाद का चुनाव करें।
- मात्रा और छिड़काव का समय कंपनी के निर्देशों के अनुसार होना चाहिए।
- एक ही तरह का Inesticide बार बार उपयोग करने से बचें, क्योंकि कीटों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है।
- सुरक्षा के लिए छिड़काव करते समय मास्क और दस्ताने जरूर पहनें।
निष्कर्ष
खेती आज विज्ञान और तकनीक पर आधारित हो चुकी है। सिर्फ खाद और पानी डाल देने से फसल अच्छी नहीं होती, बल्कि फसल को कीटों से बचाना भी उतना ही जरूरी है। Inesticides का सही और संतुलित प्रयोग करके किसान अपनी उपज को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बना सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि Insecticides केवल एक कीटनाशी नहीं है बल्कि यह किसान का साथी है जो उसे उसकी मेहनत का पूरा फल दिलाने में मदद करता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. क्या हर फसल में एक ही Insecticide इस्तेमाल कर सकते है?
नहीं, हर फसल और हर कीट के लिए अलग-अलग कीटनाशक होता है। सही कीटनाशक का चुनाव फसल और कीट देखकर करना चाहिए।
Q2. बार बार एक ही कीटनाशक डालना सही है क्या?
अगर आप बार-बार एक ही कीटनाशक यूज़ करोगे तो कीट उसमें रेसिस्टेंट हो जाते है। इसलिए अलग-अलग ग्रुप का Insecticide घुमाकर यूज़ करना अच्छा रहता है।
Q3. छिड़काव का सही समय कौन सा है?
छिड़काव तब करना चाहिए जब कीट शुरूआती स्टेज में दिखे। लेट करने से नुकसान ज्यादा हो जाता है और असर भी कम हो जाता है।
Q4. कीटनाशक डालते समय क्या सेफ्टी रखनी चाहिए?
हमेशा मास्क, दस्ताना और पूरे कपड़े पहनकर स्प्रे करें। सीधा शरीर या आंखों में टच ना होने दे।
Q5.क्या जैविक (Bio) Insecticides भी उतने असरदार है?
जी हाँ, आजकल बायो इनसेक्टिसाइड्स भी काफी अच्छा रिजल्ट देते है और फसल व मिट्टी दोनों के लिए ज्यादा सेफ माने जाते है।
Q6. अगर गलत कीटनाशक चुन लिया तो क्या होगा?
गलत कीटनाशक लेने से कीट कंट्रोल नहीं होगा, पैसा भी खराब होगा और फसल का नुकसान भी बढ़ जाएगा।