Revolution in Organic Farming
आज के समय में खेती करना केवल बीज बोना और फसल काटना नहीं रह गया है। आधुनिक किसान अब यह समझ रहा है कि मिट्टी की उर्वरता, पौधों की सेहत और उत्पादन की गुणवत्ता का सीधा संबंध पोषण देने के तरीकों से है। इसी कारण बायोफर्टिलाइजर्स (biofertilizers) का प्रयोग दिन व दिन बढ़ रहा है। यह केवल एक खाद नहीं है बल्कि यह पौधों और मिट्टी के लिए एक ऐसा जीवित समाधान है जो प्रकृति से ही आता है और फसलों को बिना नुकसान पहुंचाए लंबे समय तक लाभ देता है।
बायोफर्टिलाइजर्स क्या होते हैं
बायोफर्टिलाइजर्स (biofertilizers) ऐसे सूक्ष्मजीव आधारित उत्पाद होते है जो मिट्टी में मिलकर पौधों की जड़ों के पास रहते है। यह सूक्ष्मजीव पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश उपलब्ध कराते है। यह साधारण रासायनिक खादों की तरह तुरंत असर तो नहीं दिखाते लेकिन धीरे धीरे मिट्टी की सेहत सुधारते है और फसल को स्थाई फायदा देते है।
बायोफर्टिलाइजर्स की ज़रूरत क्यों
आज की खेती में किसान रासायनिक खाद का बहुत अधिक इस्तेमाल कर रहा है। इससे शुरू में पैदावार बढ़ जाती है लेकिन समय के साथ मिट्टी बंजर होने लगती है। रसायनों का लगातार प्रयोग करने से सूक्ष्मजीव मर जाते है, मिट्टी का जैविक पदार्थ कम हो जाता है और पौधे कमजोर होने लगते है। ऐसे समय में बायोफर्टिलाइजर्स (biofertilizers) खेती को संतुलित रखने का एक बेहतर विकल्प है। यह मिट्टी को जीवित रखते है और पौधों को प्राकृतिक तरीके से पोषण देते है।
बायोफर्टिलाइजर्स (Biofertilizers) कैसे काम करते है
यह सूक्ष्मजीव मिट्टी में सक्रिय होकर अलग अलग काम करते है। कुछ वायुमंडलीय नाइट्रोजन को बांधते है, कुछ फॉस्फोरस और पोटाश जैसे तत्वों को घुलनशील बनाते है ताकि पौधे आसानी से इनका उपयोग कर सके। कुछ जड़ों के साथ सहजीवी संबंध बनाकर पौधों को पानी और पोषण अधिक मात्रा में उपलब्ध कराते है।
हमारे बायोफर्टिलाइजर्स (Biofertilizers) उत्पाद
हमारी कंपनी के पास अलग अलग प्रकार के बायोफर्टिलाइजर्स (Biofertilizers) उपलब्ध है जो किसानों की हर ज़रूरत को पूरा करते है। नीचे दी गई टेबल में इनके नाम और मुख्य कार्य बताए गए है।
| उत्पाद का नाम | स्वरूप | मुख्य कार्य |
| FABIANA | Bio NPK Liquid | नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश को प्राकृतिक रूप से उपलब्ध कराता है |
| KRIBHAN | Vesicular Arbuscular Mycorrhiza Liquid | जड़ों की वृद्धि और पोषण अवशोषण को बढ़ाता है |
| KRISA | Potassium Solubilizing Bacteria | मिट्टी में मौजूद पोटाश को घुलनशील रूप में बदलता है |
| Mycopep | Mycorrhiza GR | पौधों को सूखा और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है |
| MyKin | Mycorrhiza concentrate 3500 IP | जड़ों के साथ सहजीवी संबंध बनाकर पौधों को लंबे समय तक पोषण देता है |
| OZETO | Acetobacter Liquid | गन्ना और अन्य फसलों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करता है |
| UZOTO | Azotobacter Liquid | वायुमंडलीय नाइट्रोजन को बांधकर मिट्टी में उपलब्ध कराता है |
प्रत्येक उत्पाद का विस्तृत विवरण
FABIANA (Bio NPK Liquid): यह ऐसा बायोफर्टिलाइजर (Biofertilizers) है जो पौधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीन पोषक तत्व नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश को संतुलित मात्रा में उपलब्ध कराता है। इसके प्रयोग से फसल का विकास समान रूप से होता है।
KRIBHAN (Vesicular Arbuscular Mycorrhiza Liquid): यह जड़ों की लंबाई और फैलाव बढ़ाता है। जब जड़ें मजबूत होगी तो पौधे आसानी से पानी और पोषक तत्व ले पाएंगे। यह सूखा सहनशीलता भी बढ़ाता है।
KRISA (Potassium Solubilizing Bacteria): कई बार मिट्टी में पोटाश तो मौजूद होता है लेकिन वह पौधों को उपलब्ध नहीं हो पाता। KRISA के सूक्ष्मजीव पोटाश को घुलनशील रूप में बदलते है जिससे पौधे इसे आसानी से ले सके।
Mycopep (Mycorrhiza GR): यह ग्रेन्युलर स्वरूप में है और लंबे समय तक मिट्टी में कार्य करता है। इससे पौधों को रोग और कीट से लड़ने की क्षमता मिलती है और पैदावार भी स्थिर रहती है।
MyKin (Mycorrhiza concentrate 3500 IP): इसमें अत्यधिक सक्रिय माइकोराइजा जीवाणु है जो जड़ों से जुड़कर पौधों को हर परिस्थिति में पोषण देते है। यह मिट्टी की संरचना को भी सुधारते है।
OZETO (Acetobacter liquid): खासकर गन्ने के लिए उपयुक्त है क्योंकि यह वायुमंडलीय नाइट्रोजन को पौधों के लिए स्थिर करता है। इससे गन्ने की लंबाई और मोटाई दोनों में वृद्धि होती है।
UZOTO (Azotobacter liquid): यह भी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला बायोफर्टिलाइजर (Biofertilizers) है जो गेहूं, धान और अन्य अनाज वाली फसलों के लिए उपयोगी है। इसके प्रयोग से रासायनिक नाइट्रोजन खाद पर निर्भरता कम हो जाती है।
बायोफर्टिलाइजर्स (Biofertilizers) के फायदे
- मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है।
- रासायनिक खाद की खपत कम होती है जिससे खेती की लागत घटती है।
- पौधे रोग और सूखा सहन कर पाते है।
- पर्यावरण सुरक्षित रहता है और मिट्टी का प्रदूषण नहीं होता।
- उत्पादन की गुणवत्ता और स्वाद बेहतर होता है।
निष्कर्ष
खेती को टिकाऊ और लाभदायक बनाने के लिए बायोफर्टिलाइजर्स (Biofertilizers) का प्रयोग अब विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत है। किसान यदि आज से ही इसका नियमित उपयोग शुरू करे तो भविष्य में उसकी जमीन हमेशा उपजाऊ रहेगी और फसलें भी सेहतमंद होगी। FABIANA, KRIBHAN, KRISA, Mycopep, MyKin, OZETO और UZOTO जैसे उत्पाद किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ाते है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
- क्या Biofertilizers से खेत को नुकसान पहुँचता है ?
नहीं, Biofertilizer कोई भी हानिकारक resedue नहीं छोड़ते बल्कि यह मिट्टी को लम्बे समय तक उपजाऊ बनके रखते है और रासायनिक उर्वरको की जरूरत को कम करते है।
- क्या Biofertilizers को जैविक खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है ?
हाँ, Biofertlizer को किसी भी तरह की जैविक खेती में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Biofertilizers का उपयोग किन फसलों में किया जा सकता है?
यह सभी प्रकार की फसलों जैसे धान, गेहूं, गन्ना, दलहन, तिलहन, सब्ज़ियां और बागवानी फसलों में उपयोग किया जा सकता है।
- क्या Biofertilizers से फसल की पैदावार बढ़ती है?
हाँ, इनके लगातार उपयोग से मिट्टी की सेहत सुधरती है, पौधों को संतुलित पोषण मिलता है और पैदावार के साथ गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
- Biofertilizers को खेत में कैसे डालना चाहिए?
Biofertilizers को बीज उपचार, पौध रोपाई के समय जड़ उपचार, ड्रिप सिंचाई, या सीधे मिट्टी में मिलाकर डाला जा सकता है।